डीएम की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी बैठक, वार्षिक ऋण योजना और बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

जून तिमाही तक वार्षिक ऋण योजना में 29.24 प्रतिशत प्रगति, करीब ₹4,269 करोड़ का ऋण वितरण

शाहजहाँपुर, 24 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की जून तिमाही की प्रगति के साथ-साथ जिले में बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय समावेशन की स्थिति की समीक्षा की गई।

वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जून तिमाही तक 29.24 प्रतिशत, लगभग ₹4,269 करोड़ की प्रगति दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

60 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को सुधार के निर्देश

बैठक में जनपद के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की भी समीक्षा की गई, जो वर्तमान में 87.41 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने बेहतर सीडी रेशियो के लिए सराहना करते हुए 60 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से इंडियन बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक एवं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक को प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जनपद की आर्थिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को और गति मिल सके।

पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने पर जोर

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। वहीं एनआरएलएम एवं मुख्यमंत्री युवा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के निर्देश

बैठक में वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक एटीएम/रुपे कार्ड सक्रिय कराने तथा आधार सीडिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैंक रहित ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बीसी सेंटर खोले जाने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर न जाना पड़े।

बैठक में आरबीआई की लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर श्रीमती नम्रता, डीडीएम नाबार्ड परवेश कुमार गंगवार, उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक अग्रणी प्रबंधक रवि शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post