स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का भी लिया जायजा
शाहजहाँपुर, 24 अगस्त। कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिंधौली ने पुलिस बल के साथ बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया।
भीषण गर्मी के बीच मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतार में लगे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य श्रद्धालुओं को थाना सिंधौली पुलिस द्वारा पानी की बोतलें वितरित की गईं। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं से शांति एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया।
इस दौरान कांवड़ियों एवं आमजन की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है।
