स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ विभिन्न पुलिस ड्यूटियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की मुस्तैदी परखी गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी चेक की तथा सभी को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
एसपी ने कांवड़ियों को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने तथा यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मार्ग पर लगातार निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कांवड़ियों एवं आमजन के आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाए।
शाहजहाँपुर पुलिस श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
