अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित है।

उन्होंने कहा कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Previous Post Next Post