प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का प्रभारी मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 22 अगस्त 2026। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने ददरौल विधायक श्री अरविंद कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रजनीश कुमार मिश्र के साथ नगर पंचायत कांट स्थित प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री ने वन्दन योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप तेजी से पूरा कराया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

1.80 करोड़ रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कांट ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए करीब 1.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इसके अंतर्गत मंदिर तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग, शहीदों की स्मृति में स्मृति पार्क, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विश्रामालय, दो हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट, शीतल पेयजल एवं शौचालय सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मां शीतला माता मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के माध्यम से मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री असलम खां, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कांट श्रीमती नूरजहां, नेता श्री हरजीत चौहान, श्री रजनीश कश्यप, श्री गिरीश मिश्रा, श्री रामलड़ैते राठौर, श्री अमरदीप शुक्ला, श्री रामरहीस पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post