🎂 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्य, बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री और मरीजों को फल-बिस्किट

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरू पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद कर जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ा गया।

पुरसैनी स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

वहीं मोहनलालगंज स्थित विद्या हॉस्पिटल में भर्ती 50 से अधिक मरीजों को फल, बिस्किट, फ्रूटी, पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सनी पांडेय, अविनाश तिवारी, नवीन मिश्रा, अंकित मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह एवं बबलू तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा कार्यों और जरूरतमंदों की मदद के रूप में मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

Previous Post Next Post