🚨 बारावफात को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस की व्यापक तैयारी, जुलूस मार्गों का निरीक्षण और पीस मीटिंग

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

क्षेत्राधिकारियों ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से किया संवाद

शाहजहाँपुर, 25 अगस्त। आगामी बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों द्वारा जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, पीस मीटिंग एवं पैदल गश्त की गई। इस दौरान आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🔹 क्षेत्राधिकारी नगर ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित बारावफात जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूस मार्ग की स्थिति, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए। जुलूस आयोजकों से संवाद कर निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करने की अपील की गई।

🔹 क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने एसडीएम के साथ की पीस मीटिंग

क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने उपजिलाधिकारी पुवायाँ के साथ थाना सिंधौली क्षेत्र में पीस मीटिंग आयोजित की। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं बारावफात जुलूस के आयोजकों से संवाद किया गया।

अधिकारियों ने पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए आयोजकों से निर्धारित जुलूस मार्ग एवं समय का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने को कहा।

साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने और किसी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

🔹 क्षेत्राधिकारी तिलहर ने किया पैदल गश्त

क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना तिलहर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान बारावफात के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जुलूस आयोजकों से संवाद कर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती।

🤝 शाहजहाँपुर पुलिस की अपील

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत निरंतर भ्रमण, पैदल गश्त, जुलूस मार्गों के निरीक्षण, पीस मीटिंग एवं आयोजकों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया जा रहा है।

पुलिस ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है। किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए भी आमजन को जागरूक किया गया है।

Previous Post Next Post