ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️
लखनऊ काकोरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम डिघिया स्थित प्राथमिक विद्यालय डिघिया में सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान करीब 100 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं विद्यालय के शिक्षकों को पानी ठंडा रखने वाली बोतलें भी प्रदान की गईं।
यह पहल सिद्धार्थ, ऋषि, उनकी माता गुड़िया और उनके साथियों द्वारा की गई। इसके अलावा कुंवारे चौधरी ने बच्चों को बड़ी संख्या में पेंसिल और रबर वितरित किए।
स्कूल बैग, पेंसिल, रबर, कटर और कॉपियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों में उपहार पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे। संतोष बाबा, अभिमन्यु कुमार रावत, उपेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह पहल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और समाज की जिम्मेदारी निभाने की एक प्रेरणादायक मिसाल बनी। 🇮🇳



