ब्यूरो रिपोर्ट मोहन सोनी उन्नाव ✍️
उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहान व्यापार मंडल द्वारा सर्राफा मार्केट में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मोहान व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामधीरज यादव, कोषाध्यक्ष मनोज सोनी, उपाध्यक्ष अयूब अली, महामंत्री संतोष विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष समरजीत यादव, तौसीफ सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित व्यापारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। 🇮🇳
श्रेणी
उन्नाव

