स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परशुरामपुरी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चकचन्द्रसेन हारगुरैया सोलर आटा चक्की तिराहा के पास कार्रवाई की। यहां से कपिल उर्फ के.पी. पुत्र आशाराम, निवासी ग्राम मंगटोरा कुडरा, थाना परशुरामपुरी, को रात करीब 9:29 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए।
मामले में थाना परशुरामपुरी पर मु0अ0सं0 387/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव सिंह और हेड कांस्टेबल प्रेमवीर सिंह शामिल रहे।
