ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती ✍️
शाहजहाँपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 177/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत राजन ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के अनुसूचित जाति से और आरोपी के सामान्य वर्ग से होने के आधार पर मुकदमे में धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
मामले में आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 19 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजन ठाकुर पुत्र नीरू सिंह, निवासी कटरी सतारा, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद, उम्र करीब 21 वर्ष को जरियनपुर तिराहे से करीब 100 मीटर आगे गंगा चौराहे की तरफ से सुबह करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी, उपनिरीक्षक बंटी कुमार एवं रिजर्व पुलिसकर्मी नीटू शामिल रहे।
