ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
उन्नाव। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल ग्रुप की ओर से माल थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
एकल ग्रुप की सदस्यों ने थाना प्रभारी नवाब अहमद समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाते समय पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम के दौरान एकल ग्रुप की सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान, अपनत्व और विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों की ओर से बांधी गई राखी सुरक्षा और विश्वास के रिश्ते का संदेश देती है।
वहीं थाना प्रभारी नवाब अहमद ने एकल ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है।
