स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
जैतीपुर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष भेजने की कार्रवाई की
शाहजहाँपुर, 29 अगस्त। थाना जैतीपुर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलेंडर एवं भगौना चोरी करने के मामले में एक अपचारी किशोर को चोरी के सामान सहित अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को ग्राम कटहा स्थित प्राथमिक विद्यालय से भगौना और गैस सिलेंडर चोरी किया गया था। मामले में 29 अगस्त को वादी द्वारा सहयोगियों के साथ थाना जैतीपुर पहुंचकर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 114/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जैतीपुर पुलिस टीम ने दोपहर 12:03 बजे अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से चोरी का एक गैस सिलेंडर, एक भगौना एवं ढक्कन बरामद किया गया।
अपचारी किशोर के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
- 01 गैस सिलेंडर
- 01 भगौना मय ढक्कन
पुलिस टीम
- उ0नि0 लटूरी सिंह
- हे0का0 सचिन शर्मा
- का0 भूपेन्द्र
