देवरिया में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में ₹305 करोड़ की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य लगातार जारी है और प्रदेश में विकास के साथ जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

Previous Post Next Post