स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। थाना तिलहर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को ग्राम सहवेगपुर निवासी सोनपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने एक राय होकर उनके भाई सुरेंद्र पुत्र केदार के साथ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों और बांके से मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना तिलहर पर मु.अ.सं. 430/26 धारा 191(2), 191(3), 352, 351(3), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे में वांछित गोविन्द पुत्र मेहरबान, उम्र करीब 18 वर्ष, वासुदेव पुत्र राजकुमार, उम्र करीब 20 वर्ष तथा सुखदेव पुत्र हरिश्चन्द्र, उम्र करीब 28 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सहवेगपुर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 अगस्त को दोपहर 1:40 बजे खानपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार मामले में शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार एवं रिजर्व आरक्षी तरुण कुमार, थाना तिलहर।
