17 अगस्त को उचित दर विक्रेताओं के बढ़े हुए मार्जिन मनी भुगतान कार्यक्रम का आयोजन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक लोक भवन, लखनऊ में उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से बढ़े हुए मार्जिन मनी के भुगतान की घोषणा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों एवं उचित दर विक्रेताओं/लाभार्थियों को आमंत्रित करने के साथ-साथ सजीव प्रसारण के लिए एलईडी टीवी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम स्थल

  • 131-कटरा: उपजिलाधिकारी तिलहर — माधव मैरिज लॉन, जैतीपुर
  • 132-जलालाबाद: उपजिलाधिकारी जलालाबाद — ब्लू हेवेन्स लॉन, जलालाबाद
  • 133-निगोही: तहसीलदार तिलहर — निगोही ब्लॉक सभागार
  • 134-पुवायाँ: उपजिलाधिकारी पुवायाँ — गांधी भवन सभागार, पुवायाँ
  • 135-शाहजहाँपुर: जिला पूर्ति अधिकारी, शाहजहाँपुर — बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर
  • 136-ददरौल: उपजिलाधिकारी सदर — ददरौल ब्लॉक सभागार

आदेश के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 100 से 150 उचित दर विक्रेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित विक्रेताओं में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post Next Post