स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
तिलहर पुलिस की कार्रवाई, 3 अजना कार्ड, 6 मोबाइल फोन और ₹2,470 नकद बरामद
शाहजहाँपुर, 24 अगस्त। अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल टावरों से अजना बॉक्स चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 3 अजना कार्ड, चोरी करने के उपकरण, 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, ₹2,470 नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक हुंडई कार बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस टीम ने छह संदिग्धों को कपसेड़ा पंप के पास रात करीब 2:19 बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुशील कुमार उर्फ सोनू, शिशुपाल, विमल कुमार, विनोद कुमार, सोमदत्त और अमित के रूप में हुई है।
टावरों से अजना बॉक्स चोरी करने का आरोप
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल टावरों पर लगे अजना बॉक्स चोरी करते थे और उन्हें दिल्ली ले जाकर चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देते थे। चोरी से मिले रुपयों को आपस में बांटकर खर्च चलाने की बात भी आरोपियों द्वारा बताई गई।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। इनमें ग्राम उबरिया, ग्राम बरुआरी जलालाबाद, याकूबपुर चौराहा और मिर्जापुर में अजना कार्ड चोरी करने की घटनाएं शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, 21/22 अगस्त की रात चांदापुर चौराहे के पास भी आरोपियों ने इसी कार से मोबाइल टावर से अजना कार्ड चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन अलार्म बजने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
आरोपियों ने कथित तौर पर यह भी बताया कि चोरी किए गए कार्डों के नंबर मिटाकर उन्हें कबाड़ियों को बेच दिया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- सुशील कुमार उर्फ सोनू पुत्र नंदराम, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी परसपुर मगनपुर, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली।
- शिशुपाल पुत्र स्व. शिवनारायण, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम अरहरपुर, थाना अमापुर, जनपद कासगंज।
- विमल कुमार पुत्र ओमप्रकाश, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम अरहरपुर, थाना अमापुर, जनपद कासगंज।
- विनोद कुमार पुत्र विष्णु लाल, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम अरहरपुर, थाना अमापुर, जनपद कासगंज।
- सोमदत्त पुत्र प्यारेलाल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम खुशकारी सूरजरपुर अरहरपुर, थाना अमापुर, जनपद कासगंज।
- अमित पुत्र प्रेमचन्द, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला पटेल नगर, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ।
बरामदगी
- 03 अजना कार्ड
- चोरी करने के उपकरण
- 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
- ₹2,470 नकद
- 01 हुंडई कार
मुकदमा
थाना तिलहर में मु0अ0सं0 449/26, धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील कुमार के विरुद्ध थाना सहसवान, जनपद बदायूं में मु0अ0सं0 16/26, धारा 303(2) बीएनएस का मामला भी दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र,
उ0नि0 सौरभ शुक्ला,
उ0नि0 गौरव शर्मा,
का0 दीपेन्द्र सिंह,
का0 धर्वेन्द्र कुमार,
रि0का0 अमित ढाका,
रि0का0 अतुल कुमार एवं
रि0का0 अक्षय पवार।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
