बाल किशन की खास रिपोर्ट ✍️
उन्नाव BIG BREAKING....
वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
उन्नाव। नगर पालिका की सेफ्टिक टैंक सफाई करने वाली गाड़ी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
🔴 आरोप है कि सेफ्टिक टैंक सफाई करने वाली नगर पालिका की गाड़ी से लैट्रिन टैंक का गंदा पानी निकालकर लोगों की दुकानों के सामने बने नाले में डाला जा रहा है।
🔴 स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद मामला गरमाने की बात सामने आई है।
🔴 आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे लोगों को चालक की ओर से कथित तौर पर धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया गया।
🔴 वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद अब सवाल उठ रहा है कि जनता के टैक्स से संचालित सरकारी वाहन का इस्तेमाल आखिर किसके निर्देश पर किया जा रहा था?
❓ जिम्मेदारों से जवाब की मांग
क्या नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराएंगे? क्या सरकारी वाहन से गंदा पानी नाले में डाले जाने के आरोपों की सच्चाई सामने आएगी? जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
👉 वीडियो वायरल, आरोप गंभीर—अब कार्रवाई का इंतजार।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: सच की आवाज वेब न्यूज इस खबर में लगाए गए आरोपों एवं वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। संबंधित नगर पालिका, चालक एवं अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष तथा जांच के बाद ही मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।