ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
तिर्मोहिनिया ग्राम सभा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को वितरित की गईं साड़ियां
बलरामपुर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा क्षेत्र की तिर्मोहिनिया ग्राम सभा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हसीब खान ने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया और सभी का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर हसीब खान की ओर से उपस्थित बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन समिति के अनुसार यह रक्षाबंधन कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हसीब खान ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र और निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। उतरौला क्षेत्र की बहनों से मिले स्नेह और आशीर्वाद को उन्होंने अपने लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान साड़ी वितरण और रक्षाबंधन उत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आगामी दो दिनों तक भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बहनों तक सम्मान और उपहार पहुंचाया जा सके।


