स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 05 अगस्त 2026 को थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम कुरगांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी अंकित मौर्य ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता के पति जसवन्त ने इस संबंध में आरोपी के पिता सत्यपाल से शिकायत की, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज में मु0अ0सं0 189/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महादेव मंदिर के पास से आरोपी अंकित मौर्य (29 वर्ष) पुत्र सत्यपाल मौर्य, निवासी ग्राम कुरगांव, थाना खुदागंज को 05 अगस्त 2026 को दोपहर 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अंकित मौर्य पुत्र सत्यपाल मौर्य
निवासी ग्राम कुरगांव, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 189/2026
- धारा 69/351(3) बीएनएस
- थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य
- आरक्षी हरेन्द्र सिंह
- आरक्षी अंकुर कुमार
- महिला आरक्षी कंचन
