स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा एवं जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में कैम्प कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
शाहजहाँपुर पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध। 🇮🇳
