🚨 आज बाबा बरखंडेश्वर धाम में लगेगा भव्य मेला और विशाल भंडारा

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

मलिहाबाद/लखनऊ। बाबा बरखंडेश्वर धाम में आज 17 अगस्त 2026 को भव्य मेले एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत शेरपुर मऊ के ददोखर खेड़ा, खानपुर मऊ, नया खेड़ा, जयंती खेड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बरखंडेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजकों ने सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि आज बाबा बरखंडेश्वर धाम पहुंचकर मेले एवं विशाल भंडारे में सहभागिता करें और प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

📍 स्थान: बाबा बरखंडेश्वर धाम, शेरपुर मऊ, ददोखर खेड़ा, काकोरी, लखनऊ।

रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार बाल किशन यादव ✍️
सच की आवाज वेब न्यूज़ | डिजिटल भारत की नई आवाज

Previous Post Next Post