खेलों में दिखा रफ्तार, हुनर और दमखम

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

विवेक और वृंदा ने लगाई सबसे तेज दौड़, कबड्डी में धनराज-सविता इलेवन का दबदबा

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम श्रृंखला का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के पहले दिन बैडमिंटन एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दूसरे दिन ‘फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी एस.पी. बमनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का आधार है। नियमित खेल एवं व्यायाम शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं।

तीसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने का प्रशिक्षण भी हैं। खेल विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और मानसिक तनाव दूर करने में सहायक हैं। युवाओं को खेलों को अपनी नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर अजीत सिंह चारग के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। अंत में क्रीड़ा उपसचिव डॉ. प्राजंल शाही ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता परिणाम

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग:
प्रथम – विवेक कुमार वर्मा
द्वितीय – शिवप्रताप
तृतीय – हिमांशु मिश्रा

100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग:
प्रथम – वृंदा शर्मा
द्वितीय – संध्या वर्मा
तृतीय – शिवानी सक्सेना

बैडमिंटन बालक वर्ग:
विजेता – विनायक शर्मा
उपविजेता – शौर्य सिंह

बैडमिंटन बालिका वर्ग:
विजेता – श्रेया पांडेय
उपविजेता – तान्या श्रीवास्तव

बैडमिंटन स्टाफ वर्ग:
विजेता – डॉ. अरुण यादव
उपविजेता – डॉ. मृदुल पटेल

कबड्डी बालक वर्ग:
विजेता – धनराज इलेवन
रनर अप – रूप सिंह इलेवन

कबड्डी बालिका वर्ग:
विजेता – सविता इलेवन
रनर अप – रानी रामपाल इलेवन

रस्साकशी बालक वर्ग:
विजेता – नीरज चोपड़ा टीम
रनर अप – अभिनव बिंद्रा टीम

रस्साकशी बालिका वर्ग:
विजेता – पी.टी. उषा टीम
रनर अप – अंजू बॉबी जॉर्ज टीम

कार्यक्रम में प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. नीलू कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सुजीत वर्मा, अरुण कुमार, डॉ. राजनंदन सिंह राजपूत, डॉ. हर्ष पाराशरी, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. अंकित अवस्थी, डॉ. बलवीर शर्मा सहित शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post