त्योहारों के मद्देनजर थाना कोतवाली गैसड़ी में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

 


ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर, 16 अगस्त 2026। आगामी श्रावण मास शिवरात्रि, बारावफात, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली गैसड़ी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों से संवाद किया। उन्होंने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि का प्रयोग करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित न करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त एवं निगरानी की जाएगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पीस कमेटी के सदस्यों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी त्योहारों को प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की बात कही।

बलरामपुर पुलिस ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Previous Post Next Post