भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

 


ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। धर्मपुर भगवतीगंज स्थित अर्पण मैरिज हॉल में भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा के द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आचार्य देवराज दास जी महाराज, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मयंक कुशवाहा एवं भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला, सौम्य अग्रवाल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, बृजानंद महाराज, विनय मिश्रा, संजीव सिंह, रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, राम कृपाल एवं विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

महिला कार्यकर्ताओं में सविता सिंह, रेशम सिंह, झूमा सिंह, मीना सोनकर, गुड़िया गुप्ता कमलापुरी, बिंदु विश्वकर्मा, नीतू चावला एवं सरोज तिवारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर श्रद्धेय अटल जी को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous Post Next Post