शाहजहाँपुर में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

बरेली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे बस का इंतजार करते समय कोतवाली पुलिस ने दबोचा

शाहजहाँपुर, 28 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बरेली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रवि वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा, निवासी ग्राम व पोस्ट परसौना खलीलपुर भवानीपुर, थाना निगोही, शाहजहाँपुर, उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 5 अगस्त को बहला-फुसलाकर भगा ले गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने 18 अगस्त को किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की थी।

बस का इंतजार कर रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त रवि वर्मा बरेली मोड़ ओवरब्रिज के नीचे कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे करीब दोपहर 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मुकदमा

मु0अ0सं0 279/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर
  • हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर
Previous Post Next Post