जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
पीजीआई पुलिस की साइबर टीम ने कंपनी के स्टाफ से संपर्क कर पूरी धनराशि कराई वापस
लखनऊ, 28 अगस्त। थाना पीजीआई की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर शिकायतकर्ता के ₹1,40,000 वापस कराने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को साइबर हेल्प डेस्क पर वीर प्रताप सिंह, निवासी त्रिवेणी पुरम, थाना पीजीआई, लखनऊ की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गार्वेज ई-रिक्शा खरीदने के लिए ₹1,40,000 की एडवांस राशि टास्क ब्लेशिंग कंपनी के स्टाफ को भुगतान की थी। भुगतान के बाद कंपनी के स्टाफ की ओर से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक रवि कुमार यादव एवं टीम ने संबंधित कंपनी के मैनेजर से संपर्क किया। पुलिस के प्रयासों से शिकायतकर्ता की पूरी ₹1,40,000 की धनराशि वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने थाना पीजीआई एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार जताया। साथ ही लिखित रूप से अपनी शिकायत पर अन्य पुलिस कार्रवाई नहीं करने और साइबर शिकायत समाप्त करने का अनुरोध किया।
💰 पूरी रकम हुई वापस
वापस कराई गई धनराशि — ₹1,40,000
साइबर हेल्प डेस्क टीम
- उ0नि0 रवि कुमार यादव, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना पीजीआई
- का0 समर सिंह, साइबर हेल्प डेस्क
- का0 विनय कुमार मौर्य, साइबर हेल्प डेस्क
- नेहा कुमारी मिश्रा, साइबर हेल्प डेस्क
पीजीआई पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।
