ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा बुद्धेश्वर चौराहा से शुरू होकर आलमनगर रोड होते हुए शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की प्रतिमा तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
यात्रा में रामशंकर राजपूत, रमेश कन्नौजिया, ज्योति सिंह, शालिनी पाण्डेय, विजय राजपूत, राजेश शुक्ला, शिव प्रसाद पाण्डेय, आशुतोष वाजपेई, डॉ. डीसी गुप्ता, रविन्द्र दूबे, सत्य प्रकाश दीक्षित, सौरभ शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला और प्रमोद राजपूत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्रेणी
लखनऊ
