लखनऊ में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 59 वाहन सीज और 3675 के चालान


ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस का लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। अभियान के दौरान 59 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 3675 वाहनों के चालान किए गए।

यातायात पुलिस ने पॉलीटेक्निक, कामता, चिनहट, आलमबाग और अहिमामऊ समेत विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

हेलमेट नहीं लगाने वालों पर सबसे अधिक कार्रवाई

अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने पर 1665 चालान किए गए, जो सबसे अधिक रहे। इसके अलावा नो-पार्किंग में 1061 और रांग साइड वाहन चलाने पर 727 चालान किए गए।

वहीं, दोषपूर्ण नंबर प्लेट के 268, बिना बीमा के 265 तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के मामले में 205 चालान किए गए।

यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने की अपील की है।

Previous Post Next Post