स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 अगस्त। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने बरेली मोड़ एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात पुलिस ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने राजघाट चौकी एवं गर्रा पुल क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस ड्यूटी और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुई महिला कांवड़ यात्रा
निरीक्षण के बाद राजघाट चौकी, गर्रा पुल से महिला कांवड़ यात्रा को पुलिस सुरक्षा के बीच सकुशल एवं सुरक्षित रवाना कराया गया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल द्वारा पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी की गई।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता और प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।
