सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने महिला कल्याण विभाग की संस्थाओं का किया निरीक्षण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 अगस्त 2026। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने बुधवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर, नवादा इंदेपुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण (किशोर) गृह, पिपरौल का निरीक्षण किया।

बच्चों और संवासियों की सुविधाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संस्थाओं में निवासरत बच्चों एवं किशोरों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर में निवासरत संवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव एवं संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संस्थाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं संवासियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बेहतर आवासीय व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post