गोमतीनगर में रंगदारी, मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ, 18 अगस्त। थाना गोमतीनगर पुलिस ने रंगदारी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक वाहन को भी सीज किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी 2024 को कुलदीप चौधरी की शिकायत पर आरोपियों द्वारा रास्ते में रोककर गाली-गलौज, रंगदारी मांगने, रंगदारी न देने पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना गोमतीनगर में मु0अ0सं0 90/2024 दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर 17 अगस्त 2026 को दयाल चौराहा, थाना गोमतीनगर से पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान अंसारी (करीब 26 वर्ष) निवासी विराजखंड, गोमतीनगर विस्तार तथा सत्यम यादव (करीब 25 वर्ष) निवासी छोटा भरवारा, गोमतीनगर विस्तार के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुंडई कंपनी की सफेद रंग की कार संख्या UP32 GP 1521 को सीज कर दिया है।

मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रेस नोट के अनुसार, बृजेश यादव और विशाल यादव की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

Previous Post Next Post