गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने जानलेवा हमले व वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रेहान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ, 18 अगस्त। थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला एवं वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी 2024 को आदर्श सिंह की तहरीर पर थाना गोमतीनगर विस्तार में मु0अ0सं0 01/2024 धारा 147, 148, 307, 427, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि विपक्षीगण ने वादी के भाई अमन सिंह के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियारों से हमला किया तथा KIA Sonet वाहन संख्या UP32NL1787 को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मुकदमे की विवेचना के दौरान आशिफ खैर उर्फ मो. आसिफ इदरीशी पुत्र मो. अकरम, निवासी सोढरी महसो, थाना लालगंज, जनपद बस्ती का नाम प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुरागरसी-पतारसी के साथ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू एवं धारा 82 सीआरपीसी/84 बीएनएसएस की कार्रवाई भी की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 17 अगस्त 2026 को शाम 4:20 बजे रौनाही टोल प्लाजा, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं ₹170 नकद बरामद हुए।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है।

Previous Post Next Post