आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

खुटार पुलिस की कार्रवाई, एक महिला समेत एक पुरुष आरोपी को पकड़ा

शाहजहाँपुर। थाना खुटार पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के अभियोग में वांछित चल रहे एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध थाना खुटार में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार 29 अगस्त 2026 को ग्राम कलुआपुर गौटिया, थाना सिंधौली निवासी विजरानी ने थाना खुटार में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्ता छाया एवं तीन अन्य नामजद आरोपियों द्वारा उनके पुत्र रामू कुमार के साथ मारपीट की गई थी। इससे क्षुब्ध होकर रामू कुमार ने ग्राम रूझा खुर्द के जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तहरीर के आधार पर थाना खुटार में मु0अ0सं0 293/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में वांछित छाया देवी पत्नी स्व. रामू, निवासी ग्राम कलुआपुर गौटिया को ग्राम कुंभिया माफी से करीब 13:40 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे वांछित अभियुक्त फिरोज खां पुत्र हातिम अली, निवासी ग्राम पड़सर, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी को खुटार फ्लाईओवर के पास से करीब 14:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. छाया देवी पत्नी स्व. रामू, निवासी ग्राम कलुआपुर गौटिया, थाना सिंधौली, शाहजहाँपुर।
  2. फिरोज खां पुत्र हातिम अली, निवासी ग्राम पड़सर, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सुभाष चन्द्र, हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका कटारिया शामिल रहे।

Previous Post Next Post