स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से मालगोदाम रोड के समीप तेल टंकी तक सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर दरारें पाए जाने को गंभीरता से लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित निर्माण फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता के पैसों से कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। विकास कार्यों की गति के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
नगर निगम क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने तथा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
