काकोरी पुलिस का त्वरित एक्शन, चोरी की बाइक कुछ ही घंटों में बरामद

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में चोरी गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली।

बताया जा रहा है कि बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस सक्रिय हो गई और बाइक की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में संभावित स्थानों पर तलाश एवं जांच-पड़ताल की। इसी दौरान चोरी गई पैशन बाइक बरामद कर ली गई।

SI विकास यादव की तत्परता से मिली सफलता

बाइक बरामदगी में उपनिरीक्षक विकास यादव की सक्रियता एवं तत्परता महत्वपूर्ण रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी की घटना के कुछ ही घंटे बाद बाइक बरामद हो गई।

काकोरी पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Previous Post Next Post