स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कांट एवं सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
शाहजहाँपुर, 22 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी सदर के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कांट एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण पिकेटों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी को परखा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस बल को निर्देश दिए कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संचालित कराया जाए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
