जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को राम गुलाम पुत्र राम अवतार की लिखित तहरीर पर उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या किए जाने के आरोप में थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 327/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में पुलिस टीमों को लगाया गया था। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ लवकुश राजपूत (25 वर्ष) पुत्र हरिराम, निवासी ग्राम राजाखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 327/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना मोहनलालगंज, कमिश्नरेट लखनऊ।
गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम, कमिश्नरेट लखनऊ।
