🚨 महोली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️

महोली (सीतापुर)। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ागांव ओवरब्रिज के नीचे से तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अटल बाजपेयी, सूरज सिंह और पिन्कू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान अटल बाजपेयी और सूरज सिंह के कब्जे से दो 12 बोर तमंचे एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Previous Post Next Post