स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना सिंधौली पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक थाना सिंधौली ने कांवड़ यात्रियों को सुरक्षा के संबंध में ब्रीफ करते हुए सभी कांवड़ियों से एक साथ एवं अनुशासित होकर यात्रा करने, निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने तथा यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने वाहन चालकों से भी आवश्यकतानुसार धीमी गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता एवं निगरानी बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
शाहजहाँपुर पुलिस—कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सदैव तत्पर।
