🚨 जल लेकर गोला गोकरणनाथ जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। थाना खुटार पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए जल लेकर गोला गोकरणनाथ जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारने वाले कार चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को पवनेश कुमार निवासी ग्राम बरनई केशौपुर, थाना क्योलड़िया, जनपद बरेली ने थाना खुटार में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक क्रेटा कार संख्या UP25EV1616 के अज्ञात चालक ने तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए दीपक, विकास बाबू और दीनदयाल को सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दीपक की मृत्यु हो गई।

मामले में थाना खुटार पर मु.अ.सं. 283/2026, धारा 281/125(ए)/125(बी)/106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अनुज पटेल पुत्र प्रेम सिंह, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी जोगी नवादा, थाना बारादरी, जनपद बरेली को पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को शाम 6:05 बजे बीसलपुर से पहले पुल के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र, कांस्टेबल विकास यादव, रिजर्व आरक्षी सागर मलिक एवं दुष्यन्त कुमार थाना खुटार शामिल रहे।

Previous Post Next Post