दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी 20 अगस्त 2026 को पक्का पुल के पास से की गई।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 को देहरादून निवासी छत्रपाल सिंह ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री सलोनी का विवाह शिवम राठौर, निवासी हुसैनपुरा, शाहजहाँपुर के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में प्लाट की मांग की जाती थी और मांग पूरी न होने पर सलोनी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

तहरीर के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को सलोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 283/2026, धारा 85/108 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त कमलेश राठौर (करीब 50 वर्ष) और शिवम राठौर (करीब 30 वर्ष) को पक्का पुल के पास से दोपहर करीब 1:30 बजे हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल रवि शंकर थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर।

Previous Post Next Post