ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
लखनऊ/उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के रविवार को पहली बार लखनऊ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर महाराजा बिजली पासी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्षद लवकुश रावत उर्फ छोटू के नेतृत्व में मोहान विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
पार्षद लवकुश रावत ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन के पक्ष में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
