युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त आदिल गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

कलान/शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना कलान में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 285/2026, धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान 26 अगस्त को पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक, बयान के आधार पर अभियुक्त आदिल पुत्र अशफाक, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद मुकदमे में धारा 69 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर उदियावारा मोड़ से दोपहर करीब 12:36 बजे अभियुक्त आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

आदिल पुत्र अशफाक, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 285/26, धारा 87/69 बीएनएस, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 हरेन्द्र कुमार, थाना कलान
  • का0 2003 वसु आर्य, थाना कलान
  • रि0का0 कुलदीप, थाना कलान

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

Previous Post Next Post