रक्षाबंधन पर अलीगंज पुलिस ने निभाया सुरक्षा का संकल्प, छात्राओं को किया जागरूक

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना अलीगंज में छात्राओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-क्यू एवं बाल निकुंज इंटर कॉलेज से पहुंची छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए 112, 108, 1098, 1090, 181, 1076 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इसके अलावा छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, पिंक स्कूटी और यूपी कॉप एप के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं से किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनय मिश्रा, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ प्रजापति, महिला उपनिरीक्षक प्रगति सिंह, मुख्य महिला आरक्षी किरण साहू, महिला आरक्षी वंदना, महिला आरक्षी सीमा समेत थाना अलीगंज का समस्त स्टाफ एवं एंटी रोमियो टीम मौजूद रही।

रक्षाबंधन पर अलीगंज पुलिस की इस पहल ने सुरक्षा के साथ सम्मान और जागरूकता के महत्व का संदेश दिया।

Previous Post Next Post