🇮🇳 काकोरी मोड़, मोहान रोड पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी मोड़, मोहान रोड पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तिरंगे को सलामी देकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, विशेष सदस्य दिलीप यादव, संगठन मंत्री कलीम, उपाध्यक्ष रंजीत कनौजिया और महामंत्री विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में सदैव एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।

आजादी के वीरों को नमन, देश के नाम हमारा सलाम। 🇮🇳

Previous Post Next Post