जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। पारा पत्रकार प्रेस क्लब के तिकोनिया स्थित पत्रकार अड्डे पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। पत्रकार चंद्रभान यादव, जनाब खान एवं एसपी पांडेय ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण व्यक्त किया।
तिरंगा फहराते ही पत्रकार साथियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में पत्रकार दीपक सिंह, अधिवक्ता रत्नेश गुप्ता, अभिषेक, हिंदुस्तान के अरुण पांडेय, कमलेश यादव, अमर उजाला के पंकज विश्वकर्मा, रहीस, फिरोज खान, विमल, अकील अहमद, सुमित यादव, मोहित चतुर्वेदी, हरिशंकर गुप्ता, रोहित सहित तमाम पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिन है। देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
पत्रकारों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पत्रकार साथियों एवं उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

