स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित में दो उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार श्री प्रभात राय, जो वर्तमान में उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर, जनपद शाहजहाँपुर के पद पर तैनात थे, को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तहसील तिलहर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं श्री अतुल कुमार सिंह, जो उप जिलाधिकारी (न्यायिक), तिलहर के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर, शाहजहाँपुर के पद पर तैनाती दी गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्रांक 372/राजस्व सहायक/2026, दिनांक 27 अगस्त 2026 के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त, बरेली मंडल सहित अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही एवं अनुपालन के लिए भेजी गई है।