सीएमओ के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान


ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के भवन एवं पूरे परिसर में साफ-सफाई की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए परिसर में जमा कूड़े-कचरे को हटाया और कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। कार्यालय एवं आसपास का वातावरण स्वच्छ रहने से सकारात्मक माहौल बनता है और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता को नियमित कार्यशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

Previous Post Next Post