स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
परशुरामपुरी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में की कार्रवाई
शाहजहाँपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परशुरामपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त नारायण दास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को वादी द्वारा थाना परशुरामपुरी में अपनी पुत्री के कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 204/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान नारायण दास पुत्र नन्दराम, निवासी ग्राम जरैलापुरवा, थाना ककवन, जनपद कानपुर नगर कमिश्नरेट का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम को 24 अगस्त 2026 को मुखबिर से अभियुक्त के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नारायण दास को याकूबपुर चौराहा के पास से दोपहर करीब 12:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नारायण दास पुत्र नन्दराम
उम्र करीब 19 वर्ष
निवासी ग्राम जरैलापुरवा, थाना ककवन, जनपद कानपुर नगर कमिश्नरेट।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 204/26
धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट
थाना परशुरामपुरी, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक: 24.08.2026
समय: करीब 12:50 बजे
स्थान: याकूबपुर चौराहा के पास
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 गौरव सिंह, थाना परशुरामपुरी
- हे0का0 प्रेमवीर, थाना परशुरामपुरी
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
